{"_id":"679e59f6c365514bf4026742","slug":"new-services-will-be-started-from-chaudhary-charan-singh-international-airport-under-the-regional-connectivity-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट: लखनऊ से आठ रूटों पर मिलेंगी सस्ती व किफायती उड़ानें, इन शहरों को होगा सीधा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम बजट: लखनऊ से आठ रूटों पर मिलेंगी सस्ती व किफायती उड़ानें, इन शहरों को होगा सीधा फायदा
Sat, 01 Feb 2025 10:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:59 PM IST
सार
Regional Connectivity UDAN Scheme: प्रदेश के छोटे शहरों के लोगों को हवाई लाभ देने के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी उड़ान स्कीम के तहत नई सेवाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
Lucknow airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम बजट में उड़ान योजना के विस्तार से देश में कुल 120 नए हवाई अड्डे तैयार कर सेवाएं बढ़ाने का एलान किया गया है। इसके तहत हवाई यात्रियों को लखनऊ से आठ रूटों पर सस्ती और किफायती उड़ानें मिलेंगी। इससे अमौसी एयरपोर्ट का कद बढ़ेगा। साथ ही पलिया में एयरपोर्ट बनने और फुर्सतगंज को विस्तार मिलने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी उड़ान स्कीम के तहत नई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए अफसरों को रूट और व्यवहारिकता तय करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। फुर्सतगंज और पलिया एयरपोर्ट बनने का रास्ता भी साफ होता नजर आ रहा है। फुर्सतगंज एयरपोर्ट के विकास पर 12.30 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
फुर्सतगंज एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने पर अमेठी के अलावा सुल्तानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़ के लोगों को फायदा मिलेगा। नागरिक उड्डयन विभाग के अनुसार, एयरपोर्ट का काम पूरा हो चुका है। सेवाएं शुरू होनी बाकी हैं। दूसरी ओर लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में अभी हवाईपट्टी है, जिसे एयरपोर्ट में बदलने की उम्मीद बढ़ी है। इस हवाई पट्टी से लखनऊ की एक नियमित उड़ान है।
विज्ञापन
पलियाकलां में एयरपोर्ट विकसित होने पर लखीमपुर खीरी के अलावा शाहजहांपुर, मैलानी और खुटार को भी फायदा मिलेगा। नेपाल के नजदीकी जिलों के लोग भी फायदा ले सकेंगे। पलियाकलां में 1996 में हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया था। पलियाकलां के पास ही दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है, जहां पर्यटकों को लाने-ले जाने में आसानी होगी। इसके विस्तार के लिए जमीन खरीदने पर ही 275 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक 265 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जा चुकी है।