{"_id":"c8498794e977fdeff6d88ae51cd20185","slug":"new-schedule-of-cpmt-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPMT काउंसलिंग का नया शिड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CPMT काउंसलिंग का नया शिड्यूल जारी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की खाली एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस की सीटें 18 सितंबर से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण) ने यूपी कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) 2013 के सेकंड फेज की ऑनलाइन काउंसलिंग का नया शिड्यूल जारी कर दिया है।
इसके मुताबिक सेकंड फेज की काउंसलिंग 26 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहीं तो 30 सितंबर को स्पेशल काउंसलिंग से सभी सीटें भरने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण) की ओर से 10 सितंबर को जारी सीपीएमटी काउंसलिंग का नया शिड्यूल 12 सितंबर को कानपुर यूनिवर्सिटी में आ गया है।
इसका ब्योरा वेबसाइट www.cpmt2013.org पर उपलब्ध है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि सेकंड फेज की काउंसलिंग में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसलिंग के दौरान इन कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली थी, इसलिए एमबीबीएस, बीडीएस की काउंसलिंग करा दी गई थी।
सेकंड फेज की काउंसलिंग नौ सितंबर से कराने का शिड्यूल जारी किया गया था जिसे सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर स्थगित करना पड़ा था। इस बार की काउंसलिंग में एमबीबीएस, बीडीएस के 15 प्रतिशत केंद्रीय कोटे को नहीं रखा गया है।