फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New rules for scholorship.

परिषदीय स्कूलों में छात्रवृत्ति के लिए नए नियम लागू

Fri, 14 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
New rules for scholorship.

परिषदीय स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण के नाम पर होने वाली धांधली रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्कूल में लगी उसकी फोटो से सत्यापित कराने के बाद दी जाएगी।

विज्ञापन


अभिभावकों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था है।

अभिभावकों को छात्रवृत्ति देने से होती है गड़बड़ी

New rules for scholorship.

अमूमन होता यह है कि बच्चों के छोटे होने के नाते उनके अभिभावकों को छात्रवृत्ति दे दी जाती है। इसके चलते अक्सर गड़बड़ी की शिकायतें मिलती हैं।

इसलिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने तय किया है कि छात्रवृत्ति बच्चों की फोटो देखने के बाद ही दी जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने स्तर पर निर्देश जारी करेंगे कि प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रवृत्ति का वितरण लाभार्थियों की प्रमाणित फोटो से ही होगा।

इसकी पुष्टि छात्रवृत्ति रजिस्टर में लाभार्थी के नाम के सामने लगी फोटो से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed