फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New problem for Javed Usmani.

अब 25 लाख ने रोकी जावेद उस्मानी की राह

Wed, 07 Jan 2015 02:06 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
New problem for Javed Usmani.

मुख्य सूचना आयुक्त के पद का कार्यभार ग्रहण करने में जावेद उस्मानी का सरकार से किया एक वादा आड़े आ गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि उस्मानी ने 2011 में स्टडी लीव पर जाने के समय केंद्र सरकार के समक्ष एक बांड भरा था।


इसमें वादा किया गया था कि यदि वह 22 मार्च 2015 के पहले सरकारी नौकरी छोड़ते हैं तो वह 25 लाख रुपये सरकार को वापस कर देंगे। अब यही वादा अड़चन बनकर आ गया है।

बताया जाता है कि उस्मानी को मुख्य सूचना आयुक्त का पद ग्रहण करने के पहले वीआरएस लेना है। वीआरएस के लिए केंद्र से क्लीयरेंस मिलना जरूरी है। अब केंद्र से क्लीयरेंस में यह वादा आड़े आ गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस्मानी ने केंद्र से इस रकम की माफी के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक बात बन नहीं पाई है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि इस समस्या के समाधान के तीन फार्मूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला, उस्मानी स्वयं 25 लाख केंद्र को वापस करें। दूसरा, केंद्र इसे माफ कर दे। तीसरा, उस्मानी 22 मार्च तक नौकरी करें और इसके बाद फिर से वीआरएस के लिए आवेदन करें।

ऐसे में यदि तीसरी संभावना बढ़ी तो मुख्य सूचना आयुक्त की कुर्सी अभी काफी दिन तक खाली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed