{"_id":"66a23a5bc4b9861486002a66","slug":"new-posts-and-equipments-will-be-established-in-health-department-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्वास्थ्य विभाग में नए पद और उपकरणों की होगी स्थापना, उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्वास्थ्य विभाग में नए पद और उपकरणों की होगी स्थापना, उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Thu, 25 Jul 2024 05:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:13 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नए अस्पतालों के लिए नए पद व उपकरणों की स्थापना के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। नवनिर्मित चिकित्सालयों में नवीन पदों पर भर्ती की जा रही है। साथ ही नए उपकरणों को भी स्थापित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
नवनिर्मित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, विजय नगर (डूडूहेडा) गाजियाबाद, 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बांसगांव, गोरखपुर, 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बांसी, सिद्धार्थनगर को क्रियाशील किए जाने हेतु प्रत्येक अस्पताल में 38 पदों के हिसाब से कुल 174 पदों एवं लखनऊ के नवनिर्मित 50 शैय्यायुक्त एमसीएच विंग गोसाईंगंज एवं काकोरी की स्थापना हेतु प्रति अस्पताल 42 पदों के हिसाब से कुल 84 पदों को सृजित किए जाने का अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में विभिन्न विभागों में आधुनिक उपकरण एवं सयंत्र स्थापित किए जाने हेतु 150 करोड़ एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में आधुनिक उपकरण एवं संयत्रों को स्थापित किए जाने हेतु 1.99 करोड़ रुपये एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में आधुनिक उपकरण एवं संयत्रो को स्थापित किए जाने हेतु दो करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन