{"_id":"5b50e4394f1c1b4a748b5ebb","slug":"new-poets-to-be-rewarded-every-year-in-the-memory-of-gopal-das-neeraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ होगा गोपाल दास 'नीरज' का अंतिम संस्कार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ होगा गोपाल दास 'नीरज' का अंतिम संस्कार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
गोपाल दास नीरज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाल दास ‘नीरज’ के निधन पर उनकी स्मृति में राज्य सरकार हर वर्ष पांच नवोदित कवियों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि नीरज की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली जाएगी।
विज्ञापन
निधन पर राज्यपाल, सीएम, मुलायम समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया
राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विख्यात कवि एवं गीतकार पद्म भूषण गोपाल दास ‘नीरज’ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीरज के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गोपाल दास नीरज के निधन से हिंदी साहित्य के एक युग का अवसान हो गया है। वह अपनी कालजयी रचनाओं से सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेंगे। नीरज से मैं व्यक्तिगत रूप से परिचित था तथा अनेक अवसरों पर उनको सुनने का अवसर भी प्राप्त हुआ था। वह अत्यंत व्यवहार कुशल एवं अपने क्षेत्र में अद्वितीय थे। उनका निधन हिंदी साहित्य की अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन