{"_id":"5d110a058ebc3e54af135b8b","slug":"new-plan-for-crime-control-faizabad-desk-news-lko4670741198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव, एक कॉल, एक सिपाही की पहल से जनता को मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव, एक कॉल, एक सिपाही की पहल से जनता को मिलेगा न्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपद में कानून-व्यवस्था व अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एक गांव, एक सिपाही की नई पहल शुरू की है।
इसके तहत प्रत्येक गांव में बीट आरक्षी प्रतिदिन तीन लोगों को कॉल करके गांव का हालचाल लेगा और वहां की हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी रखेगा।
इसको लेकर एसएसपी ने सोमवार को झुनझुनवाला गर्ल्स डिग्री कॉलेज उसरू में आरक्षियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने बीट पर कार्य करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।
एसएसपी ने आरक्षियों से कहा कि प्रत्येक बीट आरक्षी द्वारा उसे आवंटित क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों नजर रखी जाएगी।
क्षेत्र में होने वाली हर घटना से अवगत कराने के लिए चुने हुए संभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से गांव में होने वाली हर घटना, कार्यक्रम, धरना आदि की वास्तविक स्थिति की जानकारी कर उसका निस्तारण कराया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि इस पहल के तहत प्रतिदिन शाम को गांव के किसी एक व्यक्ति विशेष से फोन द्वारा संपर्क कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है। इस तरह शांति व्यवस्था हेतु हर गांव पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
कहा कि महत्वपूर्ण सूचना देने पर तीन दिन की रिवार्ड लीव मिलेगी। हर बीट आरक्षी को उसे आवंटित गांव के तीन व्यक्तियों से प्रतिदिन बात करनी होगी, इसकी सूचना जीडी में दर्ज करानी होगी।
बताया कि पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए बीट सिस्टम को क्रियाशील करने के साथ ही नगर क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर पृथक बीट काडर बनाकर बीट सिस्टम को और प्रभावी बनाया जा रहा है।