{"_id":"5ac113084f1c1bf5618b4ecb","slug":"new-lpg-cylinders-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 रुपए सस्ती हुई घरेलू एलपीजी, कॉमर्शियल सिलिंडर के भी दाम घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 रुपए सस्ती हुई घरेलू एलपीजी, कॉमर्शियल सिलिंडर के भी दाम घटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी की दरों में तेल कंपनियों ने कटौती की है। लखनऊ में घरेलू एलपीजी में 36 रुपए की कमी आई है। हालांकि, यह कटौती गैर सब्सिडी वाले सिलिंडरों पर ही लोगों को फायदा देगी। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर पर यह कटौती 46.50 रुपए की होगी।
विज्ञापन
एलपीजी की नई दरों के मुताबिक अब 14.2 किग्रा का घरेलू सिलिंडर 688 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर 1245 रूपए में मिलेगा।
घरेलू सिलिंडर पर सब्सिडी भी अब इसी वजह से घटकर 196.44 रुपए होगी। यह कीमतें एक अप्रेल से तेल कंपनियों ने लागू कर दी हैं। एक अप्रेल के बाद होने वाली सिलिंडरों की डिलीवरी पर गैस एजेंसी नया रेट से बिल बनाएंगी।
विज्ञापन