फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new list for alaya apartment

Lucknow News: अलाया अपार्टमेंट के दोषियों की पुरानी सूची खारिज

Fri, 24 Feb 2023 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
new list for alaya apartment
एलडीए ने वजीर हसन रोड पर गिरने वाली अलाया अपार्टमेंट के जिन छह दोषियों की सूची तैयार की थी, उसे मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने खारिज कर दिया है। मंडलायुक्त ने एलडीए पर अवैध अपार्टमेंट को संरक्षण देने वालों को बचाने का आरोप लगाया और निर्देश दिए कि अभियंताओं को भी दोषियों की सूची में शामिल किया जाए। इस निर्देश के बाद एलडीए ने बृहस्पतिवार से अलाया अपार्टमेंट के दोषियों को नये सिरे से चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने 20 फरवरी को उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सचिव पवन कुमार गंगवार एवं जोनल प्रवर्तन प्रभारी रामशंकर को अलाया अपार्टमेंट के दोषियों की बनाई गई सूची को लेकर बुलाया था। एलडीए ने इसके लिए छह लोगों को दोषी होने का आरोप लगाया, जिसमें विहित प्राधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एक्सईएन प्रदीप कुमार, एई अजीत कुमार, जेई रजनीश श्रीवास्तव, मोहनचंद सती, धनीराम शामिल थे। ये सभी अलाया अपार्टमेंट के निर्माण के दौरान तैनात रहे थे। एलडीए की जांच में सुपरवाइजर को छोड़ दिया गया। मंडलायुक्त ने दोषियों की इस सूची को खारिज करने के निर्देश दिए और कहा प्रकरण की नये सिरे से जांच की जाए। इस जांच में उन अभियंताओं को भी शामिल किया जाए, जो अवैध रूप से बनने के बाद अलाया अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाने से पीछे हटे। ऐसे लापरवाह अभियंता भी दोषी, जो गुपचुप तरीके से उसके भीतर निर्माण करा रहे थे। नये सिरे से अलाया के दोषियों की पहचान शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed