फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new law will be made to get electricity connection in multi storey building

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बिजली कनेक्शन लेने के लिए बनेगा नया कानून

Mon, 25 Jun 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
new law will be made to get electricity connection in multi storey building
डेमो
मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वालों के बिजली कनेक्शन लेने के लिए जल्द ही नया कानून बनेगा। सिंगल प्वाइंट कनेक्शन लेकर बिल्डरों द्वारा तय टैरिफ से अधिक बिजली बिल वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप्र विद्युत नियामक आयोग ने 11 जुलाई को विद्युत वितरण संहिता पुनरावलोकन सब कमेटी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इसमें मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले उपभोक्ताओं को सीधे विभाग से कनेक्शन दिए जाने समेत उपभोक्ताओं से जुड़े अन्य कानून पर चर्चा होगी। विद्युत वितरण संहिता पुनरावलोकन सब कमेटी के सदस्य और उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि लंबे समय से बिल्डरों द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ  से कई गुना अधिक बिजली बिल की वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन


इस पर उप्र उपभोक्ता परिषद ने कई बार ऊर्जा मंत्री से लेकर नियामक आयोग तक में शिकायत की थी। इसके मद्देनजर ही अब नियामक आयोग ने 11 जुलाई को इस शिकायत के निस्तारण को लेकर बैठक बुलाई है। वर्मा ने कहा कि मल्टी स्टोरी में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिल्डरों के शोषण से मुक्त कराने के लिए नए कानून बनाने के मुद्दे पर बिजली कंपनियों का रुख भी सकारात्मक है, इसलिए संभावना है कि बैठक में इस नए कानून पर मुहर लग जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed