फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new hotel and restaurant will open in ayodhya soon

तैयारी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की: अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए होटल, धर्मशालाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश

Fri, 07 Jul 2023 09:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Jul 2023 09:54 PM IST
सार

जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। इसके बाद यह मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। 
 

विज्ञापन
new hotel and restaurant will open in ayodhya soon
मुख्य सचिव ने शुक्रवार को अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर के शुभारंभ और उसके बाद उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रामनगरी में पर्याप्त मात्रा में होटल, रेस्तरां, डॉरमेट्री और धर्मशाला खुलवाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में श्रद्धालु जनवरी 2024 से रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं को जनरवी 2024 से पहले पूरा करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शुक्रवार को लोक भवन स्थित अपने समिति कक्ष में अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वह यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ परिवहन, पार्किंग, शौचालय, फूडकोर्ट की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट की रैंकिंग करने, खराब रैंकिंग वाले प्रतिष्ठानों को अवस्थापना सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर बनाने और अच्छी सेवाएं देने वाले प्रतिष्ठानों को 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अयोध्या में स्मार्ट पार्किंग बनाते हुए लोगों को पार्किंग की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या में हाईवे पर प्रस्तावित 6 प्रवेश द्वार में से 2 प्रवेश द्वार का कार्य दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अयोध्या में टेंट सिटी को विकसित करने, रामपथ, भक्तिपथ एवं श्री राम जन्म भूमि पथ का फसाड सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि परियोजनाओं का क्रियान्वयन सांस्कृतिक, आयुष्मान, सक्षम, स्वच्छ, आधुनिक, सुगम्य, सुरम्य, भावात्मक अयोध्या के अनुसार किया जा रहा है। अयोध्या में 30,923 करोड़ रुपये की 263 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राम पथ, भक्ति पथ, श्री राम जन्मभूमि पथ, ग्रीन फील्ड टाउनशिप का कार्य प्रगति पर है। अयोध्या बसखारी मार्ग 4 लेन मार्ग का निर्माण 72 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अयोध्या सुल्तानपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग से एयरपोर्ट तक फोर लेन सड़क का नवनिर्माण 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चैनेज चार लेन में चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए भूमि क्रय करने और निविदा की कार्यवाही चल रही है। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत कुमार सहगल, आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार भी मौजूद थे।

अयोध्या एयरपोर्ट का रनवे बनकर तैयार, 30 सितंबर तक टर्मिनल बिल्डिंग तैयार करें

बैठक में बताया गया कि अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट पर रनवे का निर्माण पूरा हो गया है। मुख्य सचिव ने टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं में अयोध्या की ब्राडिंग करते हुए अयोध्या की भावना को विकसित करने पर विशेष बल दिया।


अयोध्या में इलेक्ट्रिक बसों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चित्र लगाएगी सरकार

मुख्य सचिव ने अयोध्या में संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बसों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का चित्र, अयोध्या के लोगो की ब्रांडिंग करने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं में अयोध्या की ब्राडिंग करने और शहर के सौन्दर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्टेशन पर विकास कार्य भी तेजी से चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed