{"_id":"286af16fe8d2eb4ea10451a2f7192f21","slug":"new-hospital-in-bkt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेटी को मिली 100 बेड के अस्पताल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेटी को मिली 100 बेड के अस्पताल की सौगात
राजन परिहार/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Jun 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब के साढामऊ गांव में छह सालों से निर्माणाधीन सौ बेड का संयुक्त चिकित्सालय तैयार है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन समेत विभाग के आला अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को अस्पताल का शुभारंभ होगा।
सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने अस्पताल शुरू किए जाने की पुष्टि की।
गुरुवार को दिनभर अस्पताल के भवन को चमकाने के लिए ठेकेदार व अधिकारियों के निर्देशन में दर्जनों मजदूर काम पर लगाए गए।
सीतापुर रोड पर साढामऊ गांव में तात्कालिक बसपा सरकार में 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के भवन का निर्माण शुरु कराया गया था।
तब से इस भवन का निर्माण कार्य जारी है। आनन-फानन में विधान सभा चुनाव के चंद महीनों पहले इस अस्पताल का उद्घाटन भी करा दिया था।
कुछ महीनों तक बलरामपुर अस्पताल के दो डाक्टरों व सीएचसी बीकेटी व इटौंजा के कुछ कर्मचारियों को संबद्ध कर इस अस्पताल का संचालन कराया गया।
सपा की सरकार आने के बाद इस अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी सीएचसी बीकेटी के कर्मचारियों व डाक्टरों को संबद्ध करके दी गई।
सीएमओ डॉ.एस एनएस यादव ने अस्पताल के भवन को पूरा कराने के लिए शासन को पत्र लिखा। अंतत: इसकी स्वीकृति मिल गई।
सूत्रों के अनुसार इस अस्पताल के संचालन के लिए कुछ डाक्टरों व कर्मचारियों के अलावा बजट की स्वीकृति हुई है।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री व विभाग के कई आला अधिकारियों के द्वारा इस अस्पताल का औपचारिक रुप से संचालन किए जाने की घोषणा एक समारोह में की जाएगी।
पहले इस अस्पताल में दर्जन भर बेडों के सहारे सर्जरी, महिला चिकित्सा, बच्चों की चिकित्सा व हड्डी रोग से जुडे़ रोगों का इलाज शुरू कराया जायेगा।
इसके बाद इस अस्पताल में अन्य चिकित्सा सुविधाओं का धीरे-धीरे विस्तार किया जायेगा।
इस अस्पताल के शुरु हो जाने से बीकेटी व इटौंजा के गांवों व कस्बों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।