फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New hope in the treatment of advanced thyroid cancer

Lucknow News: एडवांस थायराइड कैंसर के इलाज में नई उम्मीद

Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
New hope in the treatment of advanced thyroid cancer
लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने एडवांस स्टेज के थायराइड कैंसर के मरीजों के इलाज लिए नई आस जगाई है। शोध में रेडियो आयोडीन थेरेपी के साथ कैंसर रोधी रसायन लेनवाटिनिब का संयुक्त उपयोग प्रभावी रहा। यह शोध उन 15 मरीजों पर केंद्रित था जिनका थायराइड कैंसर फेफड़ों, हड्डियों या शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल चुका था। इनमें 80 फीसदी मरीजों में कैंसर फेफड़ों तक पहुंच चुका था। शोध में शामिल मरीजों को पहले तीन महीने तक लेनवाटिनिब और थायरॉक्सिन सप्रेशन थेरेपी दी गई। इसके बाद लेनवाटिनिब को अस्थायी रूप से रोककर रेडियो आयोडीन थेरेपी दी गई। इलाज से पहले मरीजों में ट्यूमर मार्कर थायरोग्लोबुलीन का औसत स्तर 45,800.8 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर था जो उपचार के बाद 10,672.5 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर रह गया। हालांकि, शोधकर्ताओं ने कहा है कि बड़े स्तर पर और शोध की जरूरत होगी।
विज्ञापन

शोध में शामिल वैज्ञानिक और थायराइड कैंसर
इस शोध में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. आफताब हसन नजर, डॉ. मनीष ओरा, डॉ. अमिताभ आर्य, डॉ. सुकांत बराई, विभागाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान और डॉ. संजय गंभीर शामिल थे। बायोस्टैटिसटिक्स एंड हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स विभाग के डॉ. प्रभाकर मिश्रा का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed