फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new home of former cm of uttar pradeh

बंगले को लेकर मायावती ने चली तिकड़मी चाल, अखिलेश यादव ने मांगी और मोहलत

Mon, 21 May 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
new home of former cm of uttar pradeh
former cm of up - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती भले ही सत्ता में न हो लेकिन उनका दबदबा कायम है। अपनी बड़ी-बड़ी और हाउसफुल रैलियों के लिए जानी जाने वाली मायावती का नया ठिकाना भी उतना ही बड़ा और आलीशान है। पूर्व मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वह सबसे महंगे और बड़े घर में रहेंगी। वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आम आदमी की तरह ही बने आशियाने में शिफ्ट होंगे। मुलायम सिंह यादव सांसद संजय सेठ द्वारा गिफ्ट किए जाने वाले 15 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं जबकि उनके बेटे अखिलेश यादव ने राज्य संपत्ति अधिकारी से सरकारी आवास खाली करने के लिए दिए गए समय को बढ़ाने की मांग की है।   
विज्ञापन


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास छोड़ने का आदेश दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति विभाग ने सभी पूर्व सीएम को 15 दिन के भीतर आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया। इसके बाद सभी माननीय हरकत में आ गए।
विज्ञापन

मायावती ने चली तिकड़मी चाल

new home of former cm of uttar pradeh
mayawati home - फोटो : amar ujala
मायावती का सरकारी आवास 13 ए माल एवेन्यू है। इसी से कुछ ही दूरी पर मायावती का निजी मकान 9 माल एवेन्यू है, जो कि 70,000 वर्ग फीट से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। बसपा सुप्रीमो ने इस आलीशान बंगले को 2009-10 में 15 करोड़ में खरीदा था, जिसकी कीमत अब 25 करोड़ से ज्यादा ही होगी। इसकी रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मायावती इसमें शिफ्ट होंगी।

नए आशियाने में शिफ्ट करने की कवायद के बीच ही मायावती ने एक और तिकड़मी चाल भी चल दी है। सोमवार को उन्होंने अपने सरकारी आवास 13 ए माल एवेन्यू पर गेस्ट हाउस का बोर्ड लगवा दिया है। बसपा के नीले रंग से रंगे इस बोर्ड पर कांशीराम की फोटो समेत 'श्री कांशीराम जी यादगार विश्राम स्थल' लिखा है। इस बोर्ड से मायावती का मकसद साफ है कि सरकार और उनके अधिकारी इस बंगले को न छेड़ें ताकि वह यथावत बसपा के ही कब्जे में रहे। उनकी ये चाल कामयाब किस हद तक होती है ये तो वक्त ही बताएगा।

राजनाथ सिंह अगले मंगल को हो सकते हैं शिफ्ट

new home of former cm of uttar pradeh
rajnath singh home - फोटो : amar ujala
वहीं, गृहमंत्री राजनाथ ने तो पहले ही सरकारी आवास जल्द छोड़ने की घोषणा कर दी थी। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुलखंड में 2100 वर्ग फीट एरिया में फैले इस मकान का नंबर है 3/206। वैसे तो ये बंगला गृहमंत्री जी का ही है लेकिन इसमें उनके एक रिश्तेदार किराये पर रह रहे थे। राज्य संपत्ति विभाग ने 15 दिन की मोहलत दी तो किरायेदार से मकान खाली करवा लिया गया है।

मरम्मत कार्य के अलावा स्टाफ, सुरक्षाकर्मियों के लिए भी नीचे के तल और अन्य स्थानों पर बदलाव किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के मुताबकि राज्य सरकार के नोटिस अवधि पूरी होने से पहले ही गृहमंत्री 4 कालिदास मार्ग का सरकारी बंगला खाली कर अपने निजी आवास में शिफ्ट होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले बडे़ मंगल यानि 29 मई तक शिफ्टिंग हो सकती है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के मुताबिक गृहमंत्री यहां जनता से भी कार्यालय में मिलेंगे। इसके लिए सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव को 15 करोड़ रुपये का बंगला तोहफे में मिल सकता है

new home of former cm of uttar pradeh
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी नए मकान में शिफ्ट करने के लिए कवायद तेज रक दी है। मुलायम सिंह तीन बार यूपी के मुख्य मंत्री रह चुके हैं। जब पहली बार वे 1991 में सीएम की कुर्सी से हटे तो उन्हें 4 विक्रमादित्य मार्ग वाला घर मिला। मुलायम सिंह अब यहां अपनी दूसरी पत्नी साधना और छोटे बेटे प्रतीक के साथ रहते हैं। मुलायम के बंगले से 50 मीटर दूर प्रतीक यादव का आलीशान मकान बन रहा है लेकिन इसे तैयार होने में साल भर लग सकता है। तब तक के लिए मुलायम किसी किराए के घर में रहना चाहते हैं। उनके करीबी और समाजवादी पार्टी के सांसद संजय सेठ ने लखनऊ के गोमती नगर में मुलायम सिंह यादव को 15 करोड़ रुपये का बंगला तोहफे में देने की घोषणा की है।

सूत्रों के अनुसार, संजय सेठ ने उन्हें गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित सृजन विहार में 11 हजार वर्ग फीट में बनी एक कोठी दिखाई है। मुलायम सिंह यादव को ये कोठी पसंद भी आई है लेकिन सौदा अभी अटका हुआ है। ये कोठी सहारा प्रमुख सुब्रतो राय के आवास सहारा शहर के नजदीक ही है। ये घर बनारस के एक फार्मास्यूटिकल व्यवसायी आरके अरोड़ा का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ये कोठी खरीदने के लिए व्यवसायी से बातचीत की जा रही है।

अखिलेश यादव ने मांगी और मोहलत

new home of former cm of uttar pradeh
अखिलेश यादव
वहीं, मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य संपत्ति अधिकारी से सरकारी आवास खाली करने के लिए दिए गए समय को बढ़ाने की मांग की है। अखिलेश यादव के निजी सचिव ने सोमवार को राज्य संपत्ति विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा है। इससे पहले अखिलेश के पिता मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बंगला बचाने का फॉर्मूला पेश किया था। बाद में यह पत्र मीडिया में लीक हो गया था।

बता दें कि इन दिनों अखिलेश मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे कब अपना सरकारी बंगला खाली करेंगे और फिर कहां रहेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार गोमतीनगर विपुलखण्ड में ही उनके ससुर का घर है। हो सकता है अखिलेश यहीं रहें।

कल्याण सिंह पोते के साथ हो सकते हैं शिफ्ट

new home of former cm of uttar pradeh
एनडी तिवारी और कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
वहीं, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नया आवास कहां होगा, ये भी तय नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने पोते संदीप सिंह के साथ शिफ्ट हो जाएं। बता दें कि संदीप सिंह योगी सरकार में बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री हैं।

इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एनडीको भी नोटिस दिया गया है लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती में। राज्य संपत्ति विभाग ने उन्हें वहीं नोटिस भेज दिया है। उनका परिवार कब और कहां शिफ्ट होगा, इसके बारे में भी किसी को कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed