{"_id":"5d1ba9a18ebc3e3c683e8836","slug":"new-haz-committee-president-starts-working-says-will-provide-info-through-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज कमेटी के नए सचिव ने संभाला कार्यभार, कहा हज यात्रियों को सोशल मीडिया से दी जाएंगी सभी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज कमेटी के नए सचिव ने संभाला कार्यभार, कहा हज यात्रियों को सोशल मीडिया से दी जाएंगी सभी सूचनाएं
Wed, 03 Jul 2019 01:31 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
हज हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज पर जाने वाले यात्रियों को इस बार किसी भी जानकारी के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें हज से जुड़ी सभी जानकारियां सोशल मीडिया पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
यह घोषणा राज्य हज कमेटी के नए सचिव राहुल गुप्ता ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद की। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
राहुल गुप्ता ने मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रदेश से इस बार 32,115 यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। इनकी सुविधा के लिए हज कमेटी की वेबसाइट पर चयन और उड़ान से संबंधित जानकारियां यात्रियों के मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिये उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद यात्रियों को खासी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। ऐसे में राज्य हज कमेटी फेसबुक और ट्विटर के जरिए यात्रियों को हज से जुड़ीं सभी जानकारियां उपलब्ध कराएगी।