फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new guidelines for btc admission

बीटीसी एडमिशन में छात्रों को राहत देने की तैयारी

Fri, 13 Dec 2013 12:52 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 13 Dec 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
new guidelines for btc admission

बीटीसी कोर्स में प्रवेश के लिए नियमों को सरल करने की तैयारी है। इसका मुख्य मकसद पात्र छात्रों को अधिक से अधिक मौका देना है।

विज्ञापन


उदाहरण के लिए यदि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है और वे मेरिट के आधार पर सामान्य वर्ग में आते हैं तो उन्हें प्रवेश दे दिया जाएगा।

इसी तरह नि:शक्तों के पास यदि प्रमाण पत्र नहीं है और इस वर्ग के लिए आवेदन किया है और सामान्य वर्ग की मेरिट में आते हैं तो उन्हें प्रवेश दे दिया जाएगा।

इसके अलावा गलत फॉर्म भरने वालों को संशोधन का एक और मौका देने पर विचार किया जा रहा है।

शासन स्तर पर इस संबंध में उच्चाधिकारियों की बैठक में मंथन हो चुका है। न्याय विभाग से राय मांगी गई है, ताकि कानूनी पेंच न फंसे। वहां से राय मिलने के बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने बीएड वालों को प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका 31 मार्च 2014 तक ही दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते बीटीसी करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। इस बार प्रदेश में 6 लाख 68 हजार 700 आवेदन हुए हैं। इनमें से करीब 8000 आवेदकों ने गलत फॉर्म भर रखे हैं।

यह स्थिति तब है जब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने आवेदकों को संशोधन का दो मौका दिया। इसलिए शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है कि गलत फॉर्म भरने वालों को एक मौका और दे दिया जाए, ताकि दुबारा शिकायत की स्थिति न आए।

इसी तरह आरक्षित वर्ग में पिछड़े, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और नि:शक्तों को भी राहत देने पर विचार किया जा रहा है।

पूर्व में यदि आरक्षित वर्ग वाले सामान्य वर्ग में आते थे और प्रमाण पत्र नहीं देते थे, तो उन्हें बाहर कर दिया जाता था। मौजूदा समय प्रदेश में बीटीसी की 41 हजार से अधिक सीटें हैं।


इन सीटों पर प्रवेश देने के लिए मेरिट जारी की जा चुकी है। पात्रता श्रेणी में आने वालों की काउंसलिंग प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू करने की तैयारी है। इसलिए इस पर जल्द ही निर्णय किया जाना है, ताकि बीटीसी कोर्स शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed