{"_id":"391c20350ef4e0f69ee0b0d7f21fa9a1","slug":"new-fair-again-for-auto-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी सस्ती पर ऑटो-टैम्पो किराया महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी सस्ती पर ऑटो-टैम्पो किराया महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएनजी 18 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होने के बावजूद राजधानी के नागरिकों को ऑटो-टैम्पो के किराये में राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने 13 फरवरी को ऑटो में 49 पैसा प्रति किमी और टैम्पो में 52 पैसा प्रति किमी के रेट से किराया बढ़ाने की संस्तुति दे दी है।
इससे ऑटो-टैम्पो का किराया बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। यूनियन की मानें तो सवारियों पर कम से कम से एक रुपये का बोझ आएगा।
आरटीओ सोमवार को ऑटो का नया किराया जारी करेंगे। इससे पूर्व, एक फरवरी की अधिसूचना में ऑटो में 96 पैसे प्रति किमी और टैम्पो में 1.18 रुपये प्रति किमी के रेट से किराया बढ़ाने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन
आरटीओ जयशंकर तिवारी के अनुसार ऑटो ऑपरेटर पहले 500 मीटर का किराया 3.04 रुपये और पहले पहले किमी का किराया 6.39 रुपये वसूलेंगे, जबकि सीएनजी चालित टैम्पो का पहले 500 मीटर का किराया 3.30 रुपये व पहले किमी का किराया 6.82 रुपये होगा।
विज्ञापन
ये पूरे ऑटो-टैम्पो का किराया है। कई सवारियां बैठने में किराया का भार बंट जाएगा। उन्होंने बताया कि नए रेट के आधार पर ऑटो एवं टैम्पो यूनियन की ओर से तैयार किराया सूची शनिवार को मिली है।
इसका सोमवार को परीक्षण कराया जाएगा यानी दूरी के हिसाब से किराये की गणना करेंगे। इसके बाद सोमवार को पहले ऑटो किराया सूची जारी की जाएगी।
दूसरी तरफ, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि 6 किमी तक का सफर करने पर किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
हालांकि प्रत्येक 500 मीटर पर एक रुपये किराया बढ़ेगा। वहीं, टर्मिनल टू टर्मिनल (चौक से मुंशी पुलिया) के किराये में कम से कम दो रुपये का बोझ आएगा।