{"_id":"ad6a8c44d508db8935cdbc982f9219e2","slug":"new-electronic-products-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली बाजार में छाये एलईडी और होम थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिवाली बाजार में छाये एलईडी और होम थियेटर
अभिषेक यादव/लखनऊ
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फेस्टिव सीजन राजधानी के बाजारों से बड़े आकार वाले टेलीविजन सेट्स मार्केट से गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
अभी 5-7 वर्ष पहले ही लोकप्रिय होने शुरू हुए सामान्य लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (एलसीडी) स्क्रीन वाले टीवी भी मार्केट से करीब-करीब नदारद हैं। उनकी जगह आई हैं लाइट इमिटिंग डायोड्स (एलईडी) तकनीक पर आधारित टेलीविजन स्क्रीन।
करीब रुपए 13 हजार से शुरू होने वाले इन टीवी को बेहतर डिस्प्ले की वजह से पसंद किया जा रहा है। साथ ही वे बिजली की खपत भी कर करते हैं, भले ही यह बहुत ज्यादा न हो।
विज्ञापन
एलईडी बैकलिट मूल तौर पर एलसीडी स्क्रीन ही है, सिर्फ इसमें एलईडी बैकलाइटिंग का उपयोग होता है जबकि एलसीडी में कोल्ड कैथोड फ्लोरासेंट (सीसीएफएल) बैकलाइटिंग का उपयोग हो रहा था।
विज्ञापन
इनमें लोकल डिमिंग तकनीक जहां किनारों पर भी बेहतर दृश्य दिखाती है तो वहीं ये 3डी तकनीक के साथ भी उपलब्ध हो रहे हैं।
एचडीएमआई केबल इनमें लगाई जा सकती है जो इन्हें कंप्यूटर स्क्रीन के तौर पर उपयोग करने में मदद देता है, इंटरनेट भी चलाया जा सकता है। आकार में कुछ और पतली होने के अलावा टीएफटी एलसीडी समान ही रहता है।
इसके मार्केट के बारे में बांसमंडी स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के प्रमुख कारोबारी इंद्रजीत सिंह बताते हैं कि इस वर्ष मार्केट में अन्य विकल्प गायब हैं जो गिने चुने हैं, उनमें कोई आधुनिक तकनीक या ऑफर नहीं होने उपभोक्ता के लिए एलईडी की ओर खिंचना स्वभाविक माना जा रहा है।
दूसरी ओर एलईडी में सबसे लोकप्रिय साइज 22 इंच स्क्रीन सबसे लोकप्रिय आकार है जो करीब रुपए 14 हजार में मार्केट में उपलब्ध है। वहीं 32 इंच के लिए 25 से 30 हजार तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा 3डी तकनीक के लिए जेब फिर ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
सीडी-डीवीडी को खा गई यूएसबी
कहते हैं नए जमाने की तकनीक यूनीवर्सल सीरियल बस (यूएसबी) 127 किस्म के डिवाइसेस में लगाई जा सकती है, जिसमें कैमरा, स्पीकर, जॉय स्टिक से लेकर कार स्टीरियो और अब टीवी भी शामिल हो चुका है।
यही वजह है कि मार्केट से सीडी और डीवीडी प्लेयर की मांग लगभग खुद नागरिकों ने ही खत्म कर दी है।
होम थियेटर बने नई जरूरत
अब होम थियेटर मार्केट को पांव पसारने का मौका मिला है। इसका फायदा यह है कि आप घर में किसी सिनेमा हॉल जैसी साउंड का मजा ले सकते हैं।
इनमें 2.1 और 5.1 के विकल्प है। बीते 2-3 वर्षों में हिंदी फिल्मों में जिस तेजी से 5.1 डॉल्बी साउंड का उपयोग बढ़ा है, इन होम थियेटर सिस्टम का मजा अपने घरों में लेने का चस्का भी नागरिकों में बढ़ा है।
ऑफर्स की भरमार
नागरिकों को लुभाने के लिए कंपनियां और डीलर्स ने ऑफर्स का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इनमें गिफ्ट हैंपर, मनी बैक स्क्रैच कार्ड, आसान ईएमआई, एक्सटेंडेड वॉरंटी पीरियड, क्लब परर्चेस पर रुपए 50 हजार से 80 हजार तक की छूट शामिल हैं।
लखनऊ की और खबरों के लिए....