फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New electricity network ready at Lokbandhu Hospital intersection

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल चौराहे पर नया बिजली नेटवर्क तैयार

Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
New electricity network ready at Lokbandhu Hospital intersection
केबल जोड़ते बिजलीकर्मी।
लखनऊ। आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल चौराहे के सुंदरीकरण में आ रही बाधा दूर हो गई है। पुराने बिजली नेटवर्क को हटा दिया गया है और नया भूमिगत नेटवर्क तैयार कर दिया गया है। बिजली विभाग ने बुधवार को यह काम पूरा किया।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल चौराहे के आसपास ओवरहेड बिजली लाइनें थीं, जिससे सुंदरीकरण का काम रुका हुआ था। अब बिजली विभाग ने नया भूमिगत नेटवर्क तैयार कर दिया है, जिसमें 11 हजार वोल्ट की भूमिगत लाइन, रिंग मेन्स यूनिट और ट्रांसफार्मर शामिल हैं। एलडीए ने इस कार्य के लिए बिजली विभाग को लगभग 66 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


कानपुर रोड खंड के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से खोदाई की अनुमति मिलने में देरी होने के कारण काम शुरू होने में भी देरी हुई थी। नए नेटवर्क की बुधवार को टेस्टिंग भी हो गई है और अब एलडीए के निर्देश मिलते ही पुराने खंभे और तारों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed