बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी वर्ष में बिजली उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है। एक ओर जहां नया कनेक्शन लेने पर जमा कराया जाने वाला शुल्क कम करने की तैयारी है, वहीं मीटर बदलवाने पर भी पहले से कम जेब ढीली करनी पड़ेगी।
इसके लिए विद्युत नियामक आयोग इसी हफ्ते नई कॉस्ट डाटा बुक जारी करेगा। अगले वित्त वर्ष में घरेलू बिजली की दरों में कोई बढ़ोत्तरी न करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। इस बाबत पावर कॉर्पोरेशन अपना प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेज चुका है।
अब नए कनेक्शन शुल्क, तार या खंभे लगवाने और मीटर बदलवाने के एवज में लिए जाने वाले शुल्क में भी 5-10 फीसदी कमी करने का फैसला किया गया है।
नए कनेक्शन का शुल्क होगा कम
विद्युत नियामक आयोग के सूत्रों के मुताबिक, नए कनेक्शन शुल्क पर सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी। बाकी श्रेणियों में दरें यथावत रहेंगी। हालांकि, व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी राहत देने का दबाव है।
यही वजह है कि पहले सोमवार को नई कॉस्ट डाटा बुक जारी करने की योजना थी, लेकिन ऐन वक्त पर इसे स्थगित कर दिया गया। उम्मीद है कि एक-दो दिन में ही इसे जारी किया जाएगा।