फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new daily intercity express from 21 october.

खुशखबरीः 21 से नई इंटरसिटी का तोहफा

Fri, 17 Oct 2014 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
new daily intercity express from 21 october.

फैजाबाद से लखनऊ और फिर कानपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों को नई इंटरिसटी ट्रेन का तोहफा 21 अक्तूबर को मिलेगा।

विज्ञापन


रेलवे ने फैजाबाद-कानपुर इंटरसिटी ट्रेन 21 अक्तूबर से चलाने का आदेश दिया है।

इस ट्रेन की जनरल क्लास की दस बोगियों वाला नया रैक रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से लखनऊ आ गया है, जिसे 20 की रात फैजाबाद भेजा जाएगा।

अभी लखनऊ से कानपुर के लिए प्रतापगढ़ इंटरसिटी चलती है।

रेल बजट में फैजाबाद से लखनऊ होते हुए कानपुर अनवरगंज तक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी।

इस ट्रेन के चलने से सुबह फैजाबाद से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री समय पर लखनऊ पहुंच सकेंगे।

ये होंगे ट्रेन के रूट

new daily intercity express from 21 october.

ट्रेन संख्या 14221 रोजाना सुबह 5:05 बजे फैजाबाद से रवाना होगी।

यह ट्रेन 5:33 बजे सोहवाल, 5:53 बजे रुदौली, 6:20 बजे दरियाबाद, 7:33 बजे बाराबंकी, 8:20 बजे लखनऊ चारबाग, 9:23 बजे उन्नाव, 9:55 बजे कानपुर सेंट्रल और 10:20 बजे अनवरगंज पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन 14222 दोपहर 12:55 बजे अनवरगंज से चलकर, 1:05 बजे कानपुर, 1:34 बजे उन्नाव, 2:40 बजे लखनऊ, 3:30 बजे बाराबंकी, 4:17 बजे दरियाबाद, 4:38 बजे रुदौली, 5:30 बजे सोवाहल होते हुए शाम छह बजे फैजाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed