फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New covid 19 testing rate in Uttar Pradesh.

यूपी में अब और सस्ती होगी कोरोना की आरटी पीसीआर जांच, निजी प्रयोगशाला में देने होंगे सिर्फ 700 रुपये

Tue, 01 Dec 2020 07:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Dec 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
New covid 19 testing rate in Uttar Pradesh.
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

उत्तर प्रदेश में अब कारोना संक्रमण की आरटी पीसीआर (RT PCR) जांच पहले से लगभग आधे मूल्य पर ही हो जाएगी। मंगलवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार अब निजी प्रयोगशाला में आरटी पीसीआर जांच करवाने पर प्रति जांच 700 रुपये व निजी प्रयोगशाला द्वारा घर से सैंपल लेने पर जांच के लिए 900 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक कोरोना की जांच के लिए प्रति जांच 1600 रुपये देना पड़ते थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अफसरों संग बैठक में जांच की दर पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया था। सोमवार को ही दिल्ली सरकार ने भी आर टी पीसीआर जांच के दाम 800 रूपये तय किए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में रिकवरी दर बेहतर बनाने के लिए इलाज की व्यवस्था को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है। उन्होंने संक्रमण से बचाव और उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखते हुए इसके माध्यम से कोविड-19 से बचाव संबंधी जागरूकता लाई जाए। लोगों को मास्क के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की जानकारी दी जाए। बैठक में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग और मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed