{"_id":"647b0834fb92ec9cdf04c469","slug":"new-courses-will-start-in-more-than-100-colleges-related-to-lucknow-university-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: 100 से ज्यादा कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स, आठ जून को प्रस्तावित बैठक में लगनी है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LU: 100 से ज्यादा कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स, आठ जून को प्रस्तावित बैठक में लगनी है मुहर
Sat, 03 Jun 2023 03:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:00 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में आठ जून को प्रस्तावित कार्यपरिषद की बैठक में 100 से ज्यादा कॉलेजों में शुरू होने वाले नए कोर्स सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में आठ जून को कार्य परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इसमें लविवि से जुड़े 100 से ज्यादा महाविद्यालयों में नए कोर्स सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगनी है। नए कोर्स शुरू होने से इन कॉलेजों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध पांचों जिलों लखीमपुर, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई व लखनऊ के सौ से अधिक महाविद्यालयों ने अपने यहां नए कोर्स शुरू कराए जाने की अनुमति मांगी है, जिसका विश्वविद्यालय की ओर से भौतिक सत्यापन करवाने के साथ ही अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। अब कार्यपरिषद की बैठक में अब इन कोर्सों के शुरू होने पर फैसला होना है। कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद नए कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महाविद्यालयों में नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को अपनी इच्छा अनुसार पाठ्यक्रम चुनकर उनमें दाखिला लेने के स्वतंत्रता होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ विश्वविद्यालय: राज्यपाल से गुहार, 90 दिन पढ़ाए बिना न हो परीक्षा, पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग
राजधानी के इन महाविद्यालयों ने किया है आवेदन
शिया पीजी कॉलेज ने नए सत्र में पांच कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया है। इनमें एलएलबी ऑनर्स, बीएजेएमसी, एमए हिंदी, एमए एजुकेशन, एमए पॉलीटिकल साइंस शामिल हैं। इसी तरह कालीचरण पीजी कॉलेज ने केमिस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस व बॉटनी विषय में बीएससी और बीबीए कोर्स शुरू करने का अनुमति मांगी है।
अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने एमए एजुकेशन, एमए पॉलीटिकल साइंस व एमए जियोग्राफी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए आवेदन किया है। वहीं, सुभाष चंद्र बोस राजकीय कन्या महाविद्यालय ने नए सत्र में एमकॉम और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों को शुरू कराने की अनुमति मांगी है। इन सभी महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों की ओर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है।