फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new controvercy in lucknow university whatsup group

लखनऊ विश्वविद्याल में अब व्हाट्सएप ग्रुप पर जातीय टिप्पणी से छात्रों में विवाद

Mon, 26 Jul 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
new controvercy in lucknow university whatsup group
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले दिनों व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई अभद्रता का मामला सुलझने से पहले ही बीती रात एमए राजनीति विज्ञान के छात्रों के एक ग्रुप पर जातीय टिप्पणी से छात्रों के बीच आपस में विवाद हो गया। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए छात्रों ने ट्वीट कर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, पुलिस व प्रॉक्टर से शिकायत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एमए राजनीति विज्ञान दूसरे सेमेस्टर के छात्रों ने विषयगत संवाद व सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए अपना एक ‘जनरल ग्रुप’ बना रखा है, जिसमें काफी छात्र-छात्राएं जुड़े हैं। बीती रात इसमें राजनीति पर शुरू हुई बहस जाति व संगठन पर आ गई। एक छात्र ने एक संगठन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो इस पर विवाद बढ़ गया। एक ने धर्म पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर ग्रुप पर काफी बहस हुई। इससे नाराज एक छात्र ने ग्रुप पर हुए संवाद के स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर कुलपति, पुलिस प्रशासन से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी इसे टैग किया। देर शाम प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार को व्हाट्सएप पर इसके स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ऐसे में विवि प्रशासन के लिए एक बार फिर व्हाट्सएप ग्रुप मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

कमेटी की संस्तुति के अनुसार कार्रवाई
प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि एमए के एक छात्र ने व्हाट्सएप पर स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए मामले की शिकायत की है। सोमवार को इस मामले में एक कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। कमेटी की संस्तुति के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। छात्रों को इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed