फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new centers for brain fever from august 96 centers in 11 district

दिमागी बुखार के इलाज के नए केंद्र अगस्त से, 11 जिलों में शुरू होंगे 96 सेंटर

Thu, 04 Jul 2019 12:20 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 04 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
new centers for brain fever from august 96 centers in 11 district
aes - फोटो : amar ujala
दिमागी बुखार (जेई-एईएस) के इलाज के लिए 11 नए जिलों में 96 इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) अगस्त माह से शुरू हो जाएंगे। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर इलाज की सुविधा मुहैया कराकर उसे ईटीसी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहांचार बेड दिमागी बुखार के मरीजों के लिए आरक्षित होंगे। जब मरीज कुछ स्वस्थ हो जाएगा तब उसे जरूरत के अनुसार जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन


निदेशक संचारी रोग डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक व स्टाफ को दिमागी बुखार के मरीजों के इलाज के लिए प्रशिक्षण और उपकरणों की व्यवस्था की जाती है। जिससे अचानक पहुंचने वाले मरीज को इलाज मुहैया कराया जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईटीसी सेंटर के रूप में विकसित किए जाने वाले सीएचसी के सभी चिकित्सकों को दिमागी बुखार के मरीजों के इलाज की गाइड लाइन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सेंटर शुरू होने से पहले एक बार फिर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों के लिए मांगे सांस्कृतिक दल

निदेशक संचारी रोग ने बताया कि जेई-एईएस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सांस्कृति दल की मांग की गई है। अभियान की शुरुआत के दिन लखनऊ में ऐसे ही लोक संगीत वाले दल ने दिमागी बुखार से बचाव के संदेश को बहुत रोचक ढंग से पहुंचाया था। इसी को देखते हुए सभी जिलों के लिए एक-एक दल सांस्कृतिक विभाग से मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed