{"_id":"68780fca13916678fc0d5258","slug":"new-cathlab-started-opd-of-orthopedics-in-new-building-from-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1295108-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शुरू हुईं नई कैथलैब, नए भवन में हड्डी रोग की ओपीडी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शुरू हुईं नई कैथलैब, नए भवन में हड्डी रोग की ओपीडी आज से
विज्ञापन
नई कैथलैब।
लखनऊ। केजीएमयू में 941 करोड़ रुपये से शुरू होने वाली परियोजनाओं का मरीजों को सीधा फायदा मिलना शुरू हो गया है। संस्थान के कार्डियोलाॅजी विभाग में स्थापित नई कैथलैब में काम शुरू हो गया है। वहीं, सेंटर फॉर आर्थोपेडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी सेंटर में बृहस्पतिवार से ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जुलाई को केजीएमयू में आठ मंजिला सेंटर फॉर आर्थोपेडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी और कार्डियोलाॅजी के नए भवन का शुभारंभ किया था। 105 करोड़ की लागत से तैयार कार्डियोलाॅजी विभाग के 10 मंजिला भवन में आईसीयू के 96 अतिरिक्त बेड शुरू किए जा रहे हैं। अब कुल बेड संख्या 180 हो गई है। यहां दो कैथलैब भी स्थापित की गई हैं। इससे यहां कैथलैब की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है।
कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. ऋषि सेठी ने बताया कि इन कैथलैब में प्रोसीजर शुरू हो गया है। पहले दिन छह मरीजों का प्रोसीजर हुआ। इसके साथ ही वार्ड में भर्ती भी शुरू की जा रही है। इसी तरह 86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सेंटर फॉर आर्थोपेडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी सेंटर में बृहस्पतिवार से ओपीडी शुरू होगी। इस भवन में कुल 340 बेड हैं, जिसमें 24 प्राइवेट रूम और 24 आईसीयू बेड हैं। आठ ऑपरेशन थिएटर हैं। इस भवन में आर्थोपेडिक्स सर्जरी, पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग संचालित होंगे। यहां बोन और टिश्यू बैंक के साथ ही सभी तरह की रेडियोडायग्नोसिस और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध हैं। सेंटर फॉर आर्थोपेडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी सेंटर के प्रभारी डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि अब मरीजों को ओपीडी में परामर्श के बाद जांच के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। एक ही छत के नीचे उन्हें सभी सुविधाएं मिलेंगी।