फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New cabinet in up

यूपी: चौथे विस्तार में तीन नए कैबिनेट मंत्री

Sat, 18 Jan 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
New cabinet in up

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झटपट चौथे मंत्रिमंडल विस्तार को अंजाम दे दिया है।

विज्ञापन


गायत्री प्रजापति, मनोज पांडे को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, तो शिवाकांत ओझा को नया कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है।

हालांकि, शिवाकांत ओझा अभी विदेश दौरे पर हैं इसलिए उनकी शपथ नहीं हो पाई है।

12 बजे सीएम अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव राजभवन पहुंचे।

कैसी-कैसी थी कयासबाजी
संभावना जताई जा रही है कि भोजीपुरा, बरेली के विधायक शहजिल इस्माम को यूपी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा सकती है। इसी तरह राज्यमंत्री मनोज पांडेय को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

शनिवार को यूपी सरकार का संक्षिप्त विस्तार का कार्यक्रम तय हुआ है। विस्तार कार्यक्रम में दोनों विधायकों का कद बढ़ने की संभावना है।

शहजिल इस्लाम का पलड़ा मौलाना तौकीर रजा के सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद और भारी माना जा रहा है। शहजिल उन्हीं की इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन


सपा ने उनकी पत्नी को बरेली लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया है। शहजिल उन्हीं की इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल से विधायक चुने गए थे। सपा ने उनकी पत्नी को बरेली लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन विस्तार पहले ही हुए
मनोज पांडेय का पिछले विस्तार में प्रमोशन संभव था, लेकिन विस्तार टल गया था। मंत्रिमंडल में इस समय सीएम समेत 22 कैबिनेट मंत्री, 31 राज्यमंत्री और छह स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री है। मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पिछले साल 7 फरवरी, दूसरा 18 जुलाई और तीसरा 11 अक्तूबर को हुआ था।


दावेदार और भी
भाटपाररानी के विधायक आशुतोष उपाध्याय कैबिनेट में जगह पाने के दावेदार हैं। उनके पिता कामेश्वर उपाध्याय मंत्री थे। उन्हीं के निधन के बाद आशुतोष विधायक चुने गए थे। प्रोन्नति के लिए अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े तीन राज्यमंत्रियों का भी दावा हैं।

इनमें मेरठ के शहिद मंजूर, संभल के महमूद इकबाल और पीलीभीत के रियाज अहमद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed