{"_id":"634d06ea9e6e182e2b7df3a6","slug":"new-bus-stations-will-be-developed-with-facilities-for-e-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इलेक्ट्रिक बसों को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाएंगे बस अड्डे, तीन चरणों में होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इलेक्ट्रिक बसों को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाएंगे बस अड्डे, तीन चरणों में होगा कार्य
Mon, 17 Oct 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:10 PM IST
सार
यूपी में इलेक्ट्रिक बसों को ध्यान में रखते हुए बस अड्डे विकसित किए जाएंगे। इस संबंध में योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे बस अड्डों पर इलेक्ट्रिक बसों को भी ध्यान में रखते हुए काम होगा। तीन चरणों में 83 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर प्रदेश में विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के निर्देश के बाद इसका व्यापक प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
75 जिलों के बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्य सचिव ने भी बैठक में निर्देश दिए थे कि आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि सरकार का जोर इन वाहनों पर ज्यादा है। उसी को ध्यान में रखते हुए बस स्टेशनों पर चार्जिंग प्वॉइंट्स बनाए जाएं।
विज्ञापन
इस योजना पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर काम तेजी से शुरू करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि तीनों चरणों की रिपोर्ट तैयार की जाए और समय सीमा तय करते हुए यह बताया जाए कि किस अवधि तक कहां-कहां काम शुरू हो जाएगा। यूपीएसआरटीसी ने इस पर तेजी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन