फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new bus stand in dubagga

दुबग्ग में बनेगा नया बस अड्डा

Fri, 10 Jan 2020 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
new bus stand in dubagga
दुबग्गा में बनेगा नया बस अड्डा, कैसरबाग में जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

कैसरबाग में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए दुबग्गा में नया बस अड्डा बनाया जाएगा। यहां से कैसरबाग से हरदोई मार्ग पर चलने वाली बसों को शिफ्ट किया जाएगा। परिवहन निगम ने इस बस अड्डे के लिए जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त से जमीन मांगी है।
सड़क पर लगने वाले जाम और डग्गामार वाहनों से निजात दिलाने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रमुख सचिव ने डग्गामार वाहनों का परमिट निरस्त करने व सड़क पर जाम को बढ़ाने वाले स्टैंड को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस बैठक में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर, परिवहन आयुक्त धीरज साहू, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी शामिल हुए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि कैसरबाग से चलने वाली हरदोई मार्ग की बसों से सड़क जाम की समस्या दूर की जा सके, इसके लिए दुबग्गा पर नया बस अड्डा बनाएंगे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व नगर आयुक्त द्वारा जितनी जल्दी जमीन मुहैया करा दी जाए, उतनी जल्दी बस अड्डे का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इसी तहत जानकीपुरम में भी नया बस अड्डा बनेगा, जिससे 700 बसें चलेंगी। इसके बाद कैसरबाग अड्डे के पास लगने वाला सड़क जाम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक चौराहे से शिफ्ट होगा टेम्पो स्टैंड
कमता बस अड्डा 15 जनवरी से शुरू होने से पहले पॉलीटेक्निक चौराहे के टेम्पो स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि टेम्पो स्टैंड दूसरी जगह शिफ्ट होने से सड़क जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की होगी धरपकड़
पॉलीटेक्निक चौराहे, अवध चौराहा, रवींद्रालय चौराहा सहित अन्य इलाकों से सवारी ढोने वाले डग्गामार वाहनों की जल्द ही धरपकड़ शुरू होगी। इस अभियान के दौरान जो डग्गामार बस तीन जब्त या चालान की कार्रवाई के दायरे में आई तो उसका परमिट निरस्त कर दिया जाए। इस अभियान में परिवहन सिपाहियों की कमी आड़े आए तो होमगार्ड का सहारा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed