फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new bus stand at jaankipuram

जानकीपुरम में बनेगा बस अड्डा, कमता से चलेंगी बसें

Tue, 23 Jul 2019 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
new bus stand at jaankipuram
जानकीपुरम में बनेगा नया बस अड्डा, कमता से चलेंगी बसेें
विज्ञापन

लखनऊ। परिवहन निगम का नया बस अड्डा जानकीपुरम में बनेगा। वहीं, कमता में ऊपर बने होटल और नीचे स्थित अड्डे से बसें चलेंगी। परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर एवं एलडीए उपाध्यक्ष पीएन सिंह के सोमवार को संयुक्त निरीक्षण के बाद यह सहमति बनी। कमता से बसें शुरू होने से कैसरबाग एवं आलमबाग अड्डे के आसपास का ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त होगा।
निगम के एमडी के मुताबिक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जानकीपुरम विस्तार योजना के सेक्टर-ई में भूखंड संख्या सीपी-13 की पांच एकड़ जमीन को बस अड्डे के लिए एलडीए ने आरक्षित किया है। इसके दोनों तरफ 24 मीटर डिवाइडर रोड है। ऐसे में भूखंड को बस अड्डे के लिए इस्तेमाल करने पर प्रवेश एवं निकास द्वार से बसों का आवागमन आसानी से होगा। बस अड्डा बनने में करीब एक साल लगेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल की बसें चलेंगी, 29 किमी दूरी कम होगी
एमडी के मुताबिक कमता अड्डे से पूर्वांचल के गोरखपुर, देवीपाटन मंडल की बसें चलने से आलमबाग बस अड्डे की 29 किमी और कैसरबाग बस अड्डे की दूरी 12 किमी कम होगी। बाहरी क्षेत्रों द्वारा संचालित लखनऊ तक की बसों को कमता अड्डे से वापस करने पर प्रति बस लगभग 24 किमी कैसरबाग स्टैंड न जाने से एवं आलमबाग बस स्टैंड न जाने से 58 किमी कम होगी। वहीं, यात्रियों पर किराये का बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरबाग से हो रहा 700 बसों का संचालन
कैसरबाग अड्डे से लगभग 700 बसों का संचालन हो रहा है। इनका 1400 बार आना-जाना होता है। वहीं, अड्डे पर बसें खड़ी करने की जगह न होने से सड़क जाम होती है। कैसरबाग से सीतापुर मार्ग होकर बरेली, मुरादाबाद व उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, टनकपुर मार्ग के अतिरिक्त गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवीपाटन मंडलों के जनपदों से दिल्ली की ओर बसें चलती हैं।

जानकीपुरम अड्डे से चलेंगी 400 बसें
जानकीपुरम अड्डे से 400 बसें चलेंगी। इससे कैसरबाग अड्डे से 60 फीसदी बसों का लोड कम होगा और जाम नहीं लगेगा। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली बसें कैसरबाग न आकर पॉलीटेक्निक से सीधे रिंग रोड होते हुए सीतापुर रोड पर जानकीपुरम अड्डा होकर दिल्ली चली जाएंगी। इसी अड्डे से बरेली होते हुए हल्द्वानी, टनकपुर, हरिद्वार एवं देहरादून तथा दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ रूट की बसों का संचालन कराने से कैसरबाग की दूरी लगभग 14 किमी प्रति बस कम होगी। पूर्वांचल की ओर से कानपुर की ओर जाने वाली बसें शहीद पथ होते हुए सीधे कानपुर रोड होकर गंतव्य को जाएंगी। इससे आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे पर बसों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed