फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New builders can build affordable flats.

अब यंग बिल्डर्स बनाएंगे आपका सस्ता घर!

Sun, 25 Jan 2015 03:56 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Jan 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
New builders can build affordable flats.

समाजवादी आवास योजना में अफोर्डेबल फ्लैट बनाने के लिए नए बिल्डरों को भी मौका दिया जाएगा। किसी बिल्डर के पास यदि एक वर्ष का अनुभव है और उसका सालाना टर्नओवर ढाई करोड़ रुपये है तो उसे भी इस योजना में फ्लैट बनाने का मौका दिया जाएगा। शर्त सिर्फ इतनी है कि बिल्डर को आवास बंधु में पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन


आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश का प्रारूप जारी कर दिया है।निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ते फ्लैट उपलब्ध मुहैया कराने के लिए समाजवादी आवास योजना शुरू की गई है।  
विज्ञापन


इन फ्लैटों की दरें पहले ही 15 से 30 लाख रुपये तय की जा चुकी है। ये फ्लैट विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद के साथ निजी बिल्डर भी बना सकेंगे। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इसके लिए पात्रता तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे फ्लैटों को बनाने के लिए बिल्डर कंसोर्टियम (कई बिल्डरों का समूह) बना सकते हैं। इसमें सदस्यों की अधिकतम सीमा पर प्रतिबंध नहीं होगा। कंसोर्टियम के सभी सदस्यों के बीच मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट अनिवार्य होगा।

इसमें सभी सदस्यों के सालाना टर्नओवर का ब्यौरा देना होगा। शर्त के मुताबिक लीड मेंबर का शेयर न्यूनतम 26 प्रतिशत होगा, शेष हिस्सेदारी अन्य सदस्यों की होगी।

ऐसे होगा पंजीकरण

New builders can build affordable flats.

अफोर्डेबल फ्लैट बनाने के लिए विकासकर्ता को आवास बंधु कार्यालय से 500 रुपये में पंजीकरण पुस्तिका प्राप्त करनी होगी। इसे वेबसाइट https://www.awas.up.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकेगा। डाउनलोड किए जाने वाले पंजीकरण फॉर्म के साथ 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगाना होगा।

‘ए’ श्रेणी के लिए पांच लाख, ‘बी’ के लिए चार लाख, ‘सी’ के लिए तीन लाख और ‘डी’ श्रेणी के लिए दो लाख रुपये पंजीकरण राशि जमा करनी होगी। प्रोसेसिंग फीस के रूप में ‘ए’ श्रेणी से एक लाख, ‘बी’ से 75,000, ‘सी’ से 50,000 और ‘डी’ श्रेणी से 25,000 रुपये लिया जाएगा।

पंजीकरण व प्रोसेसिंग फीस हर साल कॉस्ट इंडेक्स के आधार पर पुनरीक्षित होगी। पंजीकरण केवल तीन साल के लिए होगा। पंजीकरण निरस्त होने पर विकासकर्ता को जमा राशि वापस नहीं की जाएगी।

चार श्रेणियों में पंजीकरण

New builders can build affordable flats.

समाजवादी आवास योजना में चार श्रेणियों में पंजीकरण किया जाएगा। ‘ए’ श्रेणी के लिए सालाना टर्नओवर 25 करोड़ के साथ ही 100 एकड़ जमीन व 10 वर्ष का अनुभव चाहिए। ‘बी’ श्रेणी में 10 करोड़ का टर्नओवर, 50 एकड़ जमीन व पांच वर्ष का अनुभव चाहिए।

‘सी’ श्रेणी में पांच करोड़ टर्नओवर, 25 एकड़ जमीन व तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। ‘डी’ श्रेणी के लिए ढाई करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर के साथ पांच से 10 एकड़ जमीन व एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

पंजीकरण के लिए विकासकर्ता का तीन साल का बैलेंस शीट देखा जाएगा। विकासकर्ता का सालाना टर्नओवर केवल रियल एस्टेट के क्षेत्र में ही देखा जाएगी। इसकी पुष्टि के लिए परियोजना के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कंपलीशन सर्टिफिकेट तथा चालू परियोजना के संबंध में प्रमाण पत्र लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed