{"_id":"5a7d64cc4f1c1b8d268b91fe","slug":"new-born-baby-dead-body-found-in-bushes-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंका, मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंका, मौत, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मड़ियांव के आईआईएम रोड पर बृहस्पतिवार शाम झाड़ियों में दुधमुंही बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर बच्ची का शव मिला है, उसके पास ही निजी अस्पताल है। हो सकता है कि बच्ची मृत पैदा हुई हो या बच्ची के जन्म लेने पर उसके माता-पिता ही फेंक गए हों।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शाम को रजनीश नाम के व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन करके बच्ची का शव मिलने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को नीले रंग के कपड़े में शव लिपटा मिला। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि बच्ची कुछ घंटे पहले ही पैदा हुई होगी।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पाकर इलाके के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में गैर कानूनी गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि अस्पताल में भ्रूण परीक्षण के अलावा गर्भपात कराए जाते हैं। यह हो सकता है कि किसी ने बच्ची के पैदा होने पर ही उसे फेंक दिया हो। इंस्पेक्टर ने कहा कि फिलहाल बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल जाकर रिकॉर्ड देखे जाएंगे। किस महिला ने बच्ची को जन्म दिया और बच्ची कहां है? इसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन