{"_id":"5ff98e788ebc3e30b80b3147","slug":"new-airports-will-soon-be-prepare-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में जल्द बनकर तैयार होंगे 12 नए एयरपोर्ट: नागरिक उड्डयन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में जल्द बनकर तैयार होंगे 12 नए एयरपोर्ट: नागरिक उड्डयन मंत्री
Sat, 09 Jan 2021 04:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में 12 नए एयरपोर्ट जल्द बनकर तैयार होंगे। प्रदेश में संचालित 8 एयरपोर्ट पर विकास और सुधार के लिए भी प्रदेश सरकार ने बजट जारी किया है। उन्होंने कहा कि कानपुर और गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री ने विधानमंडल भवन स्थित अपने कक्ष में प्रदेश में एयरपोर्ट निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है। कानपुर एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव के लिए 50 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
नंदी ने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) में चयनित अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती तथा मुरादाबाद एयरपोर्ट्स का नो-फ्रिल्स एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन एयरपोर्ट पर 85 प्रतिशत तक काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के लिए 4 करोड़ 26 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। मुरादाबाद के लिए भी जल्द राशि स्वीकृत होगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर जलापूर्ति एवं स्ट्रीट लाइटों के लिए राशि जारी हो गई है।
प्रयागराज एयरपोर्ट पर ड्रेनेज के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव मिला है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियन्ता से उसका परीक्षण कराया जा रहा है।