फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new 6609 petrol pump will open in uttar pradesh

यूपी: खुलेंगे 6609 नए पेट्रोल पंप, हर सड़क-हाइवे पर आसानी से मिल सकेगा पेट्रोल-डीजल, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Thu, 29 Jun 2023 01:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 Jun 2023 01:00 PM IST
सार

यूपी में एक साथ 6609 नए पेट्रोल पंप खोले जाने हैं। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। नए पंप खुलने के बाद हर सड़क पर आसनी से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो सकेगा। 

विज्ञापन
new 6609 petrol pump will open in uttar pradesh
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में पांच साल बाद फिर पेट्रोल पंप लगाने का मौक मिलेगा। इसके लिए प्रमुख पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की ओर से आवेदन 6609 पंपों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए तीन महीने का मौका दिया गया है। जिसमें नियमों के तहत पात्र पाए जाने वालों को कंपनी की ओर से पंप लगाने का लाइसेंस दिया जाएगा।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के राज्य प्रमुख संजीव कक्कड़ और डीजीएम नार्दन रीजन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप लगाने के लिए तेल कंपनियों ने इससे पहले 2018 में आवेदन लेकर लाइसेंस जारी किए थे। उसके बाद अब 2023 में यह मौक दिया है। 
विज्ञापन


इससे जहां शहरी क्षेत्रों, आगामी राजमार्गों, कृषि क्षेत्रों, ग्रामीण, दूरदराज और दूर-दराज के क्षेत्रों में बाजारों की जरूरतों पूरी होंगी वहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। आवेदन बुधवार 28 जून से शुरू हो गए हैं और 27 सितंबर तक चलेंगे। आवेदन अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.petrolpumpdealerchayan.in पर जाकर देख सकते हैं। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ किया जाएगा। प्रदेश में इंडियन ऑयल के 3275 पंप, भारत पेट्रोलियम के 1834 पंप और हिंदुस्तान पेट्रोलिय के 1500 पंप खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed