{"_id":"68ed62e59cc2b7ffce046635","slug":"network-of-cab-robbers-spread-from-nepal-to-bihar-lucknow-news-c-13-knp1050-1427215-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेपाल से बिहार तक फैला था कैब लुटने वाले गिरोह का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेपाल से बिहार तक फैला था कैब लुटने वाले गिरोह का नेटवर्क
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर बादलखेड़ा निवासी कैब चालक योगेश कुमार पाल (29) की कार लूट के दौरान हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। आरोपी कैब लूटने के बाद बिहार और नेपाल में बेच देते थे।
पुलिस को आरोपियों का दिल्ली कनेक्शन भी मिला है, जहां गिरोह लूट के वाहन कटवाता था। गिरोह कार चार लाख रुपये तक में बेच देते थे। पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में डेढ़ लाख के इनामी गुरु सेवक को मार गिराया था। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक वह पहले गार्ड की नौकरी करता था। उस पर आठ मुकदमे हैं। गुरु सेवक पहले चोरियां करता था। बाद में अजय के साथ मिलकर गिरोह बनाया और लूटपाट करने लगा।
गुरु सेवक कैब चालकों की हत्या के बाद गाड़ी लूट लेता था। सोमवार को पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पिता बलिंदर का कहना है कि उनका गुरु सेवक से कोई संबंध नहीं है। वह काफी पहले उससे रिश्ता तोड़ चुके हैं। बलिंदर बेटी के साथ उत्तराखंड में रहते हैं।
विज्ञापन
अन्य की भूमिका की जांच, दबिश दे रही पुलिस
मुठभेड़ के दौरान भाग निकले गुरु सेवक के साथी की तलाश में पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि वाहनों की खरीद फरोख्त करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।