{"_id":"65d882d287cf29cb64093a4b","slug":"nepali-woman-died-in-shravasti-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: काठमांडू से तपोस्थली आई नेपाली महिला की मौत, अचानक खराब हो गई थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: काठमांडू से तपोस्थली आई नेपाली महिला की मौत, अचानक खराब हो गई थी तबीयत
Fri, 23 Feb 2024 05:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, कटरा (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:04 PM IST
सार
नेपाल के काठमांडू से बौद्ध तपोस्थली आई एक अधेड़ महिला की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। साथ में आए लोग उसे सीएचसी इकौना ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल के काठमांडू से बौद्ध तपोस्थली आई एक अधेड़ महिला की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। साथ में आए लोग उसे सीएचसी इकौना ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में लोग औपचारिकता पूरी कर उसे अपने साथ नेपाल ले गए।
विज्ञापन
नेपाल के काठमांडू अंतर्गत ललितपुर बागमती अंचल के वार्ड नंबर 10 निवासी सीता महारजन (57) पत्नी विश्वू महारजन 10 फरवरी को काठमांडू से दल के साथ भ्रमण पर निकली थी। 21 फरवरी की रात वह दल के सदस्यों के साथ बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंची। जिसकी देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे साथ में मौजूद लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने इसकी सूचना इकौना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर औपचारिकताएं पूरी कर शव को साथ आए लोगों के सुपुर्द कर दिया जिसे बाद में दल के सदस्य अपने साथ काठमांडू ले गए। मौत के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।
विज्ञापन