{"_id":"5879ddea4f1c1b922bbaa825","slug":"nepali-man-mudered-for-money-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से पैसे कमाकर लौट रहे नेपाली युवक को बदमाशों ने ट्रेन से फेंका, हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से पैसे कमाकर लौट रहे नेपाली युवक को बदमाशों ने ट्रेन से फेंका, हुई मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र से कमाकर घर लौट रहे नेपाल के एक युवक को बदमाशों ने रात में ट्रेन में मारापीटा और बाबागंज व नानपारा रेलवे स्टेशन के मध्य नीचे फेंक दिया। सुबह युवक का शव बहराइच-नेपालगंज रेल प्रखंड पर भवनियापुर गांव के निकट पटरी के पास मिला।
विज्ञापन
नेपाल के दैलेख जिला अंतर्गत रुकुम निवासी मोती कामी (35) पुत्र नैन सिंह महाराष्ट्र के बांबे डिमोली सोसाइटी में वाचमैन का काम करता था। उसके साथ मुंबई में पत्नी और एक बेटी भी रहती थी। दो बेटे व एक बेटी नेपालगंज में रहकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
चार-छह माह में मोती नेपाल आता था। बुधवार को वह मुंबई से नेपाल के लिए रवाना हुआ। लखनऊ तक ट्रेन से आने के बाद बहराइच बस से पहुंचा। बहराइच से नेपालगंज जाने वाली रात्रि कालीन ट्रेन पर सवार हुआ।
विज्ञापन
सुबह मोती का शव रेलवे ट्रैक पर नानपारा-बाबागंज रेलवे स्टेशन के मध्य भवनियापुर गांव के निकट बरामद हुआ। शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोती के पास मिली डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा तो मृतक की पहचान हुई। आशंका है कि ट्रेन में छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने उसे नीचे फेंका है।