{"_id":"69ee71888aca25e4210677e8","slug":"neither-are-they-following-instructions-nor-sending-messages-electricity-is-being-cut-off-in-quick-succession-lucknow-news-c-13-lko1070-1709841-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: न मान रहे निर्देश, न ही भेजते संदेश, धड़ाधड़ कट रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: न मान रहे निर्देश, न ही भेजते संदेश, धड़ाधड़ कट रही बिजली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी बिजली विभाग के मंत्री के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे। मंत्री ने 23 अप्रैल को निर्देश दिया था कि पांच बार संदेश दिए बिना बिजली न काटी जाए। इसके बावजूद कंपनी के कर्मी उपभोक्ताओं को संदेश भेजे बिना मनमाने ढंग से बिजली काट रहे हैं।
नक्खास क्षेत्र के हलीम ने बताया कि 25 अप्रैल को उनके घर की बिजली 300 रुपये के बकाया पर काट दी गई। 600 रुपये का रिचार्ज कराने पर डेढ़ घंटे बाद बिजली चालू हुई। इससे पहले इसी महीने वह 2300 और 500 रुपये का बिल जमा कर चुके थे। वहीं, इंदिरानगर निवासी कुमुदलता के घर की बिजली भी 25 अप्रैल को 583 रुपये के बकाये पर काट दी गई। उन्हें मीटर रिचार्ज के लिए कोई मेसेज भी नहीं मिला। 1000 रुपये का रिचार्ज करने पर बिजली चालू हुई।
एक अन्य मामले में, पुराने शहर शाहगंज के एक उपभोक्ता (खाता संख्या 88331690000) के पूर्व भुगतान मीटर से दो दिन में 390 रुपये कट गए। उपभोक्ता ने मीटर में तकनीकी खामी का अंदेशा जताया है, क्योंकि एक एसी चार से पांच घंटे ही चलता था।
विज्ञापन
मंत्री ने दिए थे ये निर्देश
- एक किलोवाट लोड के उपभोक्ता के निगेटिव बैलेंस पर एक माह नहीं कटेगा कनेक्शन।
- दो किलोवाट के उपभोक्ता की 200 रुपये पर नहीं कटेगी बत्ती, पांच संदेश भेजे जाएंगे।