फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nehru gave the gift of IIM, IIT, AIIMS and DRDO

Lucknow News: नेहरू ने दी थी आईआईएम, आईआईटी, एम्स और डीआरडीओ की सौगात

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nehru gave the gift of IIM, IIT, AIIMS and DRDO
रायबरेली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में मनाई गई। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा समेत सभी कांग्रेसियों ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि देश में आईआईएम, आईआईटी, एम्स और डीआरडी जैसी संस्थाएं नेहरू की देन हैं। अगर नेहरू की सोच न होती तो आधुनिक भारत का निर्माण न होता।
विज्ञापन

उन्होंने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब स्वतंत्रता मिली तो संसाधन सीमित थे और अंग्रेजों ने राजकोष खाली कर दिया था। इसके बावजूद नेहरू ने देश का निर्माण किया। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय पं. जवाहर लाल नेहरू के योगदान को देश कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पं. जवाहर लाल नेहरू का अमूल्य योगदान रहा। वह स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे। नगर पालिका चेयरमैन शत्रोहन सोनकर, पूर्व चेयरमैन हाजी मो. इलियास, वीके शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर निर्मल शुक्ल, पद्मधर सिंह, राजेश यादव, रवींद्र सिंह, अशोक सिंह, अजीत सिंह, नौशाद हुसैन, गिरिजेश श्रीवास्तव, मेराजुल हसन, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed