फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence....then a young man fell into an open drain, police saved his life

Lucknow News: लापरवाही....फिर खुले नाले में गिरा युवक, पुलिस ने बचाई जान

Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Negligence....then a young man fell into an open drain, police saved his life
इसी नाले में गिरा था युवक। नगर निगम ने की बैरिकेडिंग।
लखनऊ। नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर बड़ा हादसा बनते-बनते टल गई। बृहस्पतिवार देर रात रहीमनगर में ठेला लगाने वाला एक व्यक्ति खुले नाले में गिर पड़ा। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली और पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

रहीमनगर मेन रोड से सटा सगरा नाला शादाब कॉलोनी के पास से होकर गुजरता है। यह नाला पूरी तरह खुला है और सड़क किनारे सुरक्षा के लिए कोई मजबूत दीवार या ढक्कन नहीं है। बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे रईस पुत्र माजिद (45) इसमें जा गिरा। एक डाला चालक ने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और आसपास के लोगों ने मिलकर रईस को बाहर निकाला। सकुशल बाहर निकलने के बाद वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रईस नाले के किनारे पर गिरा। अगर वह नाले के बीच बहाव में चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इलाके में बैरिकेडिंग नाकाफी है और अंधेरे में खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने में हुए चार हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दो महीने में इस घटना से पहले लखनऊ में खुले नालों में गिरने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। ठाकुरगंज में ढक्कन न होने से एक युवक बह गया था और उसकी मौत हो गई थी। रकाबगंज में एक बच्चा स्कूल से लौटते समय नाले में गिरा था, जिसे लोगों ने बचाया था। वहीं, 15 अगस्त को गोमतीनगर के हैनीमैन चौराहे पर नाले का पत्थर टूटने से गिरा एक व्यक्ति घायल हो गया था।

Iसोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। तब तक व्यक्ति सुरक्षित निकलकर जा चुका था। मौके पर बैरिकेडिंग लगी है।I
I- संजय पांडेय, अधिशासी अभियंता नगर निगमI

इसी नाले में गिरा था युवक। नगर निगम ने की बैरिकेडिंग।

इसी नाले में गिरा था युवक। नगर निगम ने की बैरिकेडिंग।

इसी नाले में गिरा था युवक। नगर निगम ने की बैरिकेडिंग।

इसी नाले में गिरा था युवक। नगर निगम ने की बैरिकेडिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article