{"_id":"68434d93bffaf1d8aa0415bb","slug":"negligence-in-making-ration-card-adverse-entry-to-supply-inspector-lucknow-news-c-13-knp1050-1239159-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राशनकार्ड बनाने में लापरवाही, आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राशनकार्ड बनाने में लापरवाही, आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
शिविर में डीएम।
लखनऊ/मोहनलालगंज। तहसील मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत दहियर में राशनकार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर डीएम विशाख जी ने आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं। वह शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तरीय कैंप के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। वहीं, कस्तूरबा विद्यालय में हॉस्टल निर्माण में अनियमितता पाई गई।
स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने ग्राम चौपाल का आयोजन करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम दहियर में चक रोड कच्चा होने के कारण जलभराव और ग्राम गंगा खेड़ा में सीवर लाइन की समस्या की समस्या सामने आई। वरासत के दो प्रकरणों में लेखपाल को जांच कर वरासत दर्ज करने के निर्देश दिए। बीडीओ को गंगाखेड़ा गांव में समस्या निस्तारित करने को कहा। राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों का समुचित निस्तारण न करने व प्रकरणों को लंबित रखने पर सप्लाई इंस्पेक्टर मोहनलालगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कैंप में अंत्योदय राशन कार्ड के लिए 20 नाम प्रस्तावित किए गए। राशन कार्ड के लिए 19 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 16 निस्तारित हुए। सीडीओ अजय जैन, एसडीएम मोहनलालगंज अंकित शुक्ल, खंड विकास अधिकारी मोहनलालगंज, डीसी डीआईसी मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
सीडीओ तकनीकी कमेटी बनाकर कराएं जांच
डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमिक और हॉस्टल ब्लाॅक का निरीक्षण किया। मुख्य भवन के निर्माण कार्य में कमियां पाई गईं। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को तकनीकी कमेटी बनाते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा।