{"_id":"5ed22fe12bf6d12b173bce80","slug":"ndrf-teams-reached-at-charbagh-station-did-screening-of-labourers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाएगी एनडीआरएफ, चारबाग स्टेशन पहुंचकर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाएगी एनडीआरएफ, चारबाग स्टेशन पहुंचकर लिया जायजा
Sat, 30 May 2020 03:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 May 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर श्रमिकों की जांच करती एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : amar ujala
चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर एनडीआरएफ की टीम कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाएगी। एनडीआरएफ की दो टीमें शुक्रवार को चारबाग स्टेशन पहुंचीं और श्रमिकों की स्क्रीनिंग की। यहां पर एनडीआरएफ की टीम अब 24 घंटे तैनात रहेगी। जो बाहर से आने और लखनऊ से जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग करेगी।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक सुदीप सिंह ने चारबाग स्टेशन के बाहर से प्रीपेड ऑटो की सुविधा के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। मालूम हो कि चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन से रेलवे प्रशासन पहली जून से तीन जोेड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। इसमें पुष्पक, गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ मेल शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को एनडीआरफ की दो टीमों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रशासन के साथ मिलकर श्रमिकों की स्क्रीनिंग की। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए विशेष ट्रेनों से आए मजदूरों को करोना संबंधित सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने सभी प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से उतार कर उनके गृह जिले तक बस सेवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
Trending Videos
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
ये ट्रेनें चलेंगी
कुशीनगर एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, आनंद विहार गाजीपुर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट, अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस स्पेशल, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस।
- यात्री के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउन लोड होना जरूरी है। - फेस मास्क के बगैर एंटी नहीं मिलेगी - कन्फर्म टिकट होने के बाद ही स्टेशन पर प्रवेश मिलेगा - यात्री में कोरोना के लक्षण मिलने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी। पूरा रिफंड उपलब्ध कराया जाएगा। -ट्रेन में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होगी। - खानपान का सारा सामान पैक मिलेगा जो ऑनडिमांड होगा। - एसी बोगियों में बेड रोल कर्टन और कंबल की सुविधा भी नहीं होगी।