{"_id":"0131558b9bcb752117e46be28f647a78","slug":"nd-tiwari-show-anger-for-allegations-on-his-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को लेकर एनडी तिवारी हुए दो टूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को लेकर एनडी तिवारी हुए दो टूक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Nov 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के पदाधिकारियों में हुए फेरबदल के बाद रोहित शेखर तिवारी पर लग रहे आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर आरोप लगाने वाले अपनी जुबान पर लगाम लगाएं। एनडी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजनीतिक व्यस्तता के कारण उन्होंने पी गोवर्धन रेड्डी को कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार दिया था।
विज्ञापन
लेकिन अब उनके पास पर्याप्प्त समय है, इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष को हटाया गया। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र में बरती जा रही अनियमितताओं को देखते हुए इंदिरा मायाराम को हटाकर धमेंद्र नाथ को नया उपाध्यक्ष और पीसी सनवाल को हटाकर बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को उप्र में केंद्र का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरुषोत्तम गोयल को महासचिव, प्रवीण ऐरन को महानिदेशक बनाने के साथ ही डॉ. उज्ज्वला तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव, मधुरचंद्र गुप्ता, पूर्व लोकसभा सचिव एसके शर्मा, युवा कलाकार अंजली को ट्रस्टियों में शामिल किया गया।
एनडी ने कहा कि यह निर्णय 19 सितंबर को ट्रस्टियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को ध्यान में रखकर लिया गया। इसमें रोहित का कोई हस्तक्षेप नहीं। वार्ता के दौरान एनडी तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के साथ रिश्ते सुधारने के लिए धन्यवाद दिया।