{"_id":"5e426eca8ebc3ee5cb2336ff","slug":"ncert-syllabus-will-be-executed-in-only-class-one-of-parishadiya-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिषदीय स्कूलों के सिर्फ पहली कक्षा में लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिषदीय स्कूलों के सिर्फ पहली कक्षा में लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम
Tue, 11 Feb 2020 02:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
शैक्षिक सत्र 2020-21 से प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के सिर्फ पहली कक्षा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू होगा। इसके बाद इसे 3-4 चरणों में कक्षा आठ तक लागू करने की योजना है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा गठित समिति की सलाह पर यह फैसला लिया है। पहली कक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम का मसौदा भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने शैक्षिक सत्र 2020-21 से ही परिषदीय स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एससीईआरटी द्वारा गठित समिति का कहना है कि एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम प्री प्राइमरी कक्षाएं एलकेजी और यूकेजी में पढ़कर आने वाले बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। जबकि परिषदीय स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित नहीं होती है।
विज्ञापन
वहीं, एससीआईआरटी की तुलना में एनसीआईआरटी के पाठ्यक्रम कठिन हैं। लिहाजा परिषदीय स्कूलों में एक साथ कक्षा आठ तक एनसीआईआरटी पाठ्यक्रम लागू करना बच्चों पर बोझिल हो जाएगा।
Trending Videos
एक साथ लागू करने से बोझिल हो जाएगा
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी का कहना है कि सभी कक्षाओं में एक साथ एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करना बच्चों के लिए बोझिल हो जाएगा। इसलिए आगामी शैक्षिक सत्र में सिर्फ पहली कक्षा में ही इसे लागू करेंगे। फिर धीरे-धीरे सभी कक्षाओं में इसे लागू कर दिया जाएगा।