फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCERT syllabus will be applicable in Sanskrit schools, computer education will also be applicable

संस्कृत विद्यालयों में लागू होगा एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम, कम्प्यूटर शिक्षा भी होगी लागू

Thu, 01 Apr 2021 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
NCERT syllabus will be applicable in Sanskrit schools, computer education will also be applicable
NCERT
प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2021-22 से संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक में भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू है। संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के साथ कम्प्यूटर की शिक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में अभी 1164 संस्कृत विद्यालय हैं। इनमें 97,500 से अधिक विद्यार्थी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बेसिक शिक्षा की तर्ज पर संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 72 जिलों के संस्कृत विद्यालयों में कम्प्यूटर लगाए जा चुके हैं। वहीं,  इस साल भी उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से प्रदेश के शेष विद्यालयों को कम्प्यूटर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कम्प्यूटर के साथ पुस्तकें, अलमारी और टेबल भी दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने 200 से अधिक गुरुकुल पद्धति के संस्कृत विद्यालयों के 4 हजार से अधिक छात्रों को निशुल्क भोजन व छात्रावास की सुविधा देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed