फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ncert all india muslim personal law board

कुरान-बाइबिल को भी पाठयक्रम में करेंं शामिल : फरंगी महली

Fri, 24 Nov 2023 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
ncert all india muslim personal law board
लखनऊ। एनसीईआरटी के पाठयक्रम में रामायण और महाभारत को शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि पाठ्यक्रम में कुरान और बाइबिल को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम का हुक्म है कि दुनिया के तमाम धर्म, धार्मिक शख्सियतों और धार्मिक किताबों की इज्जत करना है। कहा, एनसीईआरटी के पाठयक्रम में महाभारत और रामायण को शामिल करने के प्रस्ताव पर किसी को एतराज नहीं हो सकता है लेकिन दूसरे मजहब की किताबें कुरान, बाइबिल और अन्य धार्मिक किताबों को भी शामिल किया जाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि हमारा देश सेक्युलर है, इसलिए किसी भी प्रदेश का कोई धर्म नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी एक धर्म को प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि बच्चा कौन सी धार्मिक किताब पढ़ना चाहता है, इसका ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed