{"_id":"65fbde5ba13a9e4ced055512","slug":"nbri-retired-employee-dead-body-found-in-a-car-in-hazratganj-in-lucknow-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हजरतगंज में जिला जज के आवास के पास कार की पिछली सीट पर मिला एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हजरतगंज में जिला जज के आवास के पास कार की पिछली सीट पर मिला एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मी का शव
Thu, 21 Mar 2024 02:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:04 PM IST
सार
डालीबाग में जिला जज के आवास के पास एक रिटायर्ड कर्मचारी का शव कार की पिछली सीट पर बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मनोज कुमार श्रीवास्तव का शव कार की पिछली सीट पर मिला है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग में जिला जज के आवास के पास कार के अंदर एनबीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मी मनोज कुमार श्रीवास्तव का शव मिला है। शव कार की पिछली सीट पर पाया गया। घटना की जानकारी पर सनसनी फैल गई। मामले की जांच की जा रही है। मृतक कर्मचारी छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुआ था।
मनोज कुमार श्रीवास्तव गुडंबा के गायत्री पुरम कॉलोनी के रहने वाले थे। वह बुधवार सुबह अपनी क्रेटा कार से एनबीआरआई ऑफिस आये थे और दोपहर को ऑफिस से अकेले निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे।
इस पर रात 2 बजे परिजनों ने गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उनके दोनों मोबाइल आन थे। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर कार तक पहुंची और कार से शव बरामद किया।