{"_id":"35e95b68ad417f7d289924d6ecfadabd","slug":"navratra-celebration-starts-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से घर-घर में विराजेंगी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से घर-घर में विराजेंगी मां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के जयकारों के साथ बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में देवी पूजन को उमड़ेंगे। शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पहले दिन भक्त मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही घरों में भी मां की आराधना के लिए कलश स्थापना की जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार दिन में सूर्योदय से लेकर अभिजित मुहूर्त (11:24 से 12:30 बजे के बीच भी) में कलश स्थापना का उत्तम मुहूर्त है।
विज्ञापन
उधर, नवरात्र पर मंदिरों में भी साजसज्जा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर बार की तरह शास्त्रीनगर, ठाकुरगंज मंदिरों में मां का श्रंगार फलों, सब्जियों, फूलों के अलावा चॉकलेट, टॉफी और बिस्किट से भी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जागो दुर्गा जागो..से किया मां का आह्वान
सर्वशक्तिमान देवों ने दानवों के संहार के लिए जो रूप धारण किए वो पूजे गए। देवी भगवती ने दैत्यराज महिषासुर के संहार के लिए जो रूप धरा उस महिषासुर मर्दिनी के रूप का बखान मंगलवार शाम हुआ।
घसियारी मंडी स्थित काली बाड़ी मंदिर में नवरात्र से पहले डेढ़ घंटे तक चले समारोह में नगर के लोकप्रिय गायक अनिमेष मुखर्जी के साथ कलाकारों के दल ने महिषासुर मर्दिनी का ओजस्वी पाठ कर माता का गुणगान किया।
सैकड़ों की संख्या में जुटे भक्त रात तक उन्हें सुनते रहे। यहां सजे रंग-बिरंगी कोलकाता से आई लाइटों ने भी मोहा। इंद्रजीत भट्टाचार्य ने चंडी पाठ किया। उसके बाद मंदिर प्रांगण में अनिमेष मुखर्जी ने दल के साथ देवी का आह्वान करते भजन सुनाए।
जागो तुमी जागो..जागो दुर्गा जागो., बाजलो तोमार.., तवो अचिंतो.. ऐली के.. समेत एक के बाद एक कई बांग्ला हिंदी भाषी भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
वाद्यों ने भी पाठ की रौनक बढ़ाई। पाठ के बाद यहां मंदिर में माता काली की महाआरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। उधर, रवींद्रपल्ली में हुए चंडी पाठ में कावरी बनर्जी और शिष्या सुनीता घोष के दल ने चंडी पाठ किया।
कलश स्थापना 12:27 के पहले तक उत्तम
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 24 सितंबर बुधवार को सुबह 11:06 बजे से प्रतिपदा का मान शुरू हो जाएगा, जो बृहस्पतिवार 25 सितंबर को 12:27 बजे तक रहेगा।
कलश स्थापना बृहस्पतिवार को सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त और उसके बाद 12:27 बजे तक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नवमी व दशमी तिथि का क्षय कारक होने के चलते दो अक्टूबर को ही अष्टमी व नवमी का व्रत रखना श्रेयस्कर रहेगा। 3 अक्टूबर को पारण किया जाएगा।