फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naveen jain becomes chief of uttar pradesh mayor council

नवीन जैन बने यूपी मेयर काउंसिल के अध्यक्ष, संयुक्ता चूकीं

Wed, 08 Aug 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
naveen jain becomes chief of uttar pradesh mayor council
आगरा के मेयर नवीन जैन
लखनऊ की पहली महापौर बनकर इतिहास रचने वाली महापौर संयुक्ता भाटिया यूपी मेयर काउंसिल की अध्यक्ष बनने से चूक गईं। हालांकि इसके लिए उन्होंने 21 मई को राजधानी में प्रदेश भर के महापौरों को बुला कर प्रयास भी किया था लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन


मंगलवार को फैजाबाद रोड स्थित एक होटल में अचानक यूपी मेयर काउंसिल का चुनाव बिना किसी बड़े आयोजन के हो गया। मुख्यमंत्री से मिलने आए सात-आठ महापौरों ने आपस में बैठक कर आगरा के महापौर नवीन जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी बना दी। उसमें भी महापौर संयुक्ता भाटिया को कोई पद न देकर सिर्फ सदस्य बनाया गया है। काउंसिल का महामंत्री इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दस साल से यूपी मेयर काउंसिल का पद लखनऊ के महापौर के पास रहा। उप मुख्यमंत्री और पूर्व महापौर डॉ दिनेश शर्मा यूपी मेयर काउसलिंग के अध्यक्ष रहे। उनसे पहले पद्मश्री एससी राय ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष रहे।

संयुक्ता के अध्यक्ष बनने की जताई जा रही थी संभावना

naveen jain becomes chief of uttar pradesh mayor council
संयुक्ता भाटिया - फोटो : डेमो
संयुक्ता भाटिया के अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना जताई जा रही थी। उन्होंने प्रयास भी किए थे। बीती 21 मई को लखनऊ में प्रदेश के सभी महापौरों की बैठक बुलाई थी। उन्हें हजरतगंज के आलीशान होटल में ठहराया गया था।

रहने-खाने पर नगर निगम ने कई लाख रुपये खर्च किए थे। उस समय इसकी चर्चा भी खूब हुई थी। उस बैठक में चुनाव तो नहीं हुआ था मगर सभी महापौर एक साथ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री के अलावा राज्यपाल से भी मिले थे।

उस समय यह कहा गया था कि मेयर काउंसिल के चुनाव के लिए फिर बैठक होगी। मगर मंगलवार को यूपी महापौर काउंसिल का चुनाव इतने गुपचुप तरीके से हो गया  कि शहर में चर्चा तक नहीं हुई। 

चुनाव अधिकारी ऋषिकेश उपाध्याय, पर्यवेक्षक अलीगढ़ के पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय और राष्ट्रीय मेयर काउंसिल के कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई। पहले चरण में नामांकन हुए।
 

यह है नई कार्यकारिणी

naveen jain becomes chief of uttar pradesh mayor council
इसमें अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन नवीन जैन का ही हुआ। अपराह्न चार बजे परिणाम घोषित हुए, जिसमें यूपी मेयर काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सभी मेयरों ने आगरा मेयर नवीन जैन के नाम पर मुहर लगाई।

इसके बाद नवीन जैन ने अपने अधिकारियों का प्रयोग करते हुए कार्यकारिणी के बाकी पदों के लिए मेयरों को नामित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी मेयरों ने काउंसिल नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन जैन का साफा बांधकर अभिनंदन किया। 

अध्यक्ष: नवीन जैन
महामंत्री: अभिलाषा अग्रवाल, ऋषिकेश उपाध्याय
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रमिला पांडेय
उपाध्यक्ष: संजीव बालिया, मुकेश आर्य बंधु
कोषाध्यक्ष: सीताराम जायसवाल
संरक्षक: विनोद अग्रवाल
मंत्री: नूतन राठौर
सदस्य: संयुक्ता भाटिया, उमेश गौतम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed