फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naushad honor to musician Mithun and singer Pratibha

Lucknow News: संगीतकार मिथुन व गायिका प्रतिभा को नौशाद सम्मान

Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Naushad honor to musician Mithun and singer Pratibha
लखनऊ। गदर-2 फिल्म के संगीत निर्देशक मिथुन शर्मा और गायिका प्रतिभा सिंह बघेल को नौशाद सम्मान से अलंकृत किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मॉल एवेन्यू में स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में गायिका प्रतिभा सिंह बघेल को नौशाद सम्मान प्रदान किया। वहीं, संगीतकार मिथुन शर्मा को छावनी के पुनीत दत्त ऑडिटोरियम में लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह और जीओसी मुप्सा मेजर जनरल सलिल सेठ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने दुबई की युवा गजल गायिका साक्षी तनेजा, गायिका अदिति राय और लेखिका सौम्य बाजपेई को भी शान-ए-अवध सम्मान से सम्मानित किया। अवध फेस्टिवल के संयोजक जफर नबी को सीआईएम की ओर से सम्मानित किया गया। कथक नृत्यांगना कांतिका मिश्रा और तबला वादक रत्नेश मिश्र को भी सम्मान मिला।
विज्ञापन

सम्मान समारोह के बाद छावनी के पुनीत दत्त ऑडिटोरियम में आयोजित अवध फेस्टिवल में प्रतिभा बघेल के साथ दुबई की गजल गायिका साक्षी तनेजा ने आज देखा है देखने के बाद...., मोहब्बत करने वाले कम न होंगे... जैसे गजलों की अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभा सिंह बघेल ने ऐ मेरे वतन के लोगों... और दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए... गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कांतिका मिश्रा की कथक प्रस्तुतियों से हुआ। अदिति राय ने दिल सुन रहा है.... गीत से शुरुआत की, इसके बाद धागे से बंधा पंख लिए उड़ा जाए... गीत सुनाया, और फिर भूलभुलैया-तीन का गीत दो दिलों की प्रेम कहानी.... आदि गीत सुनाए। संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, निदेशक डॉ. शोभित नाहर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अनीस अंसारी व क्रिएशन क्राफ्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष फरीदा यास्मीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed